एक साप्ताहिक के रूप में यंग इंडिया का शुभारंभ किया था-
UP Lower PCS (Prelims), 2003
एक साप्ताहिक के रूप में यंग इंडिया का शुभारंभ किया था-
'यंग इंडिया' एक साप्ताहिक पत्रिका थी, जिसे एक सिंडिकेट द्वारा संचालित और बंबई से प्रकाशित किया जाता था। इसका प्रबंधन मुख्यतः श्री शंकरलाल बैंकर और उमर सोबानी (Oomer Sobani) के हाथों में था। श्री हॉर्नीमैन की गिरफ्तारी के बाद, इसका दायित्व महात्मा गांधी के हाथों में सौंप दिया गया। 'यंग इंडिया' 7 मई, 1919 से महात्मा गांधी के पर्यवेक्षण में बंबई से द्वि-साप्ताहिक के रूप में प्रकाशित होता था। इसके प्रारंभिक संस्करणों में जमनादास द्वारकादास इसके संपादक रहे। 8 अक्टूबर, 1919 से यंग इंडिया के संपादक महात्मा गांधी बने और यह अहमदाबाद से साप्ताहिक रूप में प्रकाशित होने लगा। जमनादास द्वारकादास तथा शंकरलाल बैंकर, एनी बेसेंट की होमरूल लीग के सदस्य थे।