एत्मादुद्दौला का मकबरा आगरा में किसने बनवाया था?
BPSC (Prelims), 2008
एत्मादुद्दौला का मकबरा आगरा में किसने बनवाया था?
आगरा में यमुना नदी के पूर्वी तट पर स्थित अत्यंत सुंदर एवं अलंकृत एत्मादुद्दौला का मकबरा बेगम नूरजहां ने 1622 से 1628 ई. के मध्य अपने दिवंगत पिता मिर्जा गियास बेग (‘एत्मादुद्दौला’) की स्मृति में बनवाया था। मुगल वास्तुकला के इतिहास में यह मकबरा अकबर की लाल बलुआ पत्थर शैली से शाहजहां की विशुद्ध संगमरमर शैली के बीच की प्रमुख ‘संक्रांति कालीन कड़ी’ माना जाता है।