बौद्ध धर्म के प्रवर्तक गौतम बुद्ध का जन्म 563 ई.पू. में वैशाख पूर्णिमा के पावन दिन कपिलवस्तु के समीप लुम्बिनी (वर्तमान रुम्मिनदेई, नेपाल की तराई) में हुआ था। उनके बचपन का नाम सिद्धार्थ था।
महत्वपूर्ण तथ्य
- माता-पिता एवं कुल: इनके पिता शुद्धोधन कपिलवस्तु के 'शाक्य गणराज्य' के प्रधान (राजा) थे, जिसके कारण बुद्ध को 'शाक्यमुनि' भी कहा जाता है। इनकी माता महामाया (माया देवी) देवदह के कोलिय गणराज्य की राजकुमारी थीं।
- पालन-पोषण: सिद्धार्थ के जन्म के सातवें दिन ही माता महामाया का देहावसान हो गया, जिसके उपरांत इनका लालन-पालन इनकी मौसी व विमाता महाप्रजापति गौतमी ने किया।
- महाभिनिष्क्रमण: सांसारिक दुःखों को देखकर 29 वर्ष की अवस्था में सिद्धार्थ ने सत्य की खोज में गृहत्याग किया, जिसे बौद्ध परंपरा में 'महाभिनिष्क्रमण' कहा जाता है।
अन्य महत्वपूर्ण तथ्य
- कैंटन अभिलेख (चीनी परंपरा): चीनी परंपरा के 'कैंटन अभिलेख' के अनुसार बुद्ध का जन्म 563 ई.पू. तथा महापरिनिर्वाण 483 ई.पू. में स्वीकार किया गया है, जो सर्वमान्य तिथि है।
- पत्नी एवं पुत्र: 16 वर्ष की आयु में इनका विवाह शाक्य कुल की कन्या यशोधरा (बौद्ध ग्रंथों में अन्य नाम: गोपा, बिम्बा, भद्रकच्छा) से हुआ। इनके पुत्र का नाम राहुल था।