इबादतखाने का निर्माण किसने करवाया?
MP PCS (Prelims), 1991
इबादतखाने का निर्माण किसने करवाया?
धार्मिक, दार्शनिक एवं आध्यात्मिक विषयों पर विद्वानों के साथ विचार-विमर्श करने हेतु ‘इबादतखाने’ (Ibadat Khana / प्रार्थना भवन) का निर्माण मुगल सम्राट अकबर ने 1575 ई. में अपनी राजधानी फतेहपुर सीकरी में करवाया था। प्रारंभ में इसमें प्रत्येक बृहस्पतिवार की रात्रि को शेख, सैयद, उलेमा और अमीर एकत्रित होकर इस्लामी धर्मशास्त्र पर चर्चा करते थे।