इनमें से किसने 1857 के विद्रोह में सक्रिय भाग लिया था?
ईस्ट इंडिया कंपनी के राजनीतिक, आर्थिक, सामाजिक तथा धार्मिक कारणों के फलस्वरूप 1857 का विद्रोह प्रारंभ हुआ। लखनऊ में इस विद्रोह का प्रारंभ 30 मई, 1857 में हुआ। यहां पर इस विद्रोह का नेतृत्व बेगम हजरत महल ने किया था। कानपुर में इस विद्रोह का नेतृत्व नाना साहब के द्वारा तथा फैजाबाद (अयोध्या) में इस विद्रोह को नेतृत्व मौलवी अहमदुल्लाह ने किया था। जबकि बहादुर शाह जफर (अंतिम मुगल बादशाह) की पत्नी बेगम जीनत महल ने अप्रत्यक्ष रूप से इस विद्रोह में भाग लिया था। इस प्रकार दिए गए प्रश्न के सभी विकल्पों में से सबसे उचित उत्तर विकल्प (e) होगा।
नोट- अंतिम मुगल सम्राट बहादुरशाह जफर की पत्नी जीनत महल की भूमिका 1857 के विद्रोह में संदेहात्मक थी। ब्रिटिश स्रोतों के अनुसार वह विद्रोहियों की सहयोगी न होकर अंग्रेजों के साथ समझौता करने वाली तथा विद्रोह को कमजोर करने वाली कड़ी थी। हालांकि कुछ स्रोतों में कहा गया है कि जीनत महल ने 1857 के विद्रोहियों के लिए दिल्ली के दरवाजे खोल दिए थे, किंतु इस कथन की पुष्टि किसी ऐतिहासिक स्रोत से नहीं होती है।