TestBaazi

इनमें से वह प्रथम नेता कौन था, जिसने भारत में मजदूर आंदोलन को संगठित किया?

MP PCS (Prelims), 2017
A
बी.पी. वालिया
B
लाला लाजपत राय
C
एन.एम. लोखंडे
D
एन.जी. रंगा
सही उत्तर: (c) एन.एम. लोखंडे
विस्तृत व्याख्या

नारायण मेघाजी लोखंडे (1848-1897 ई.) भारत में श्रम आंदोलन के अग्रदूत माने जाते हैं। 19वीं शताब्दी में कपड़ा मिल में काम करने वाले कामगारों की परिस्थितियों में सुधार करने के प्रयास के साथ ही उन्हें जाति और सांप्रदायिक मुद्दों पर साहसी पहल के लिए भी याद किया जाता है। भारत सरकार ने वर्ष 2005 में उनकी तस्वीर के साथ एक डाक टिकट जारी किया था।