जहांगीर ने थॉमस रो को कहां मिलने का अवसर दिया था?
UPPCS (Mains), 2007
जहांगीर ने थॉमस रो को कहां मिलने का अवसर दिया था?
मुगल बादशाह जहांगीर ने ब्रिटिश राजदूत सर थॉमस रो को सर्वप्रथम राजस्थान के अजमेर (अकबर का किला / दौलतखाना) में मिलने का अवसर दिया था। 10 जनवरी, 1616 ई. को थॉमस रो अजमेर स्थित मुगल दरबार (झरोखा दर्शन व दीवान-ए-आम) में सम्राट जहांगीर के समक्ष उपस्थित हुए और उन्होंने सम्राट जेम्स प्रथम का राजनयिक परिचय पत्र प्रस्तुत किया।