जिस ग्रंथ में ‘पुरुषमेध’ का उल्लेख हुआ है, वह है–
UPPCS (Prelims) - Special, 2008
जिस ग्रंथ में ‘पुरुषमेध’ का उल्लेख हुआ है, वह है–
'पुरुषमेध' एक अत्यंत महत्वपूर्ण वैदिक यज्ञ था, जिसका विस्तृत विधान शुक्ल यजुर्वेद के शतपथ ब्राह्मण तथा कृष्ण यजुर्वेद के तैत्तिरीय ब्राह्मण—दोनों में प्राप्त होता है। चूंकि प्रश्न के विकल्पों में 'शुक्ल यजुर्वेद', 'कृष्ण यजुर्वेद' तथा 'शतपथ ब्राह्मण' तीनों ही उपस्थित हैं और शतपथ ब्राह्मण वस्तुतः शुक्ल यजुर्वेद का ही ब्राह्मण ग्रंथ है, अतः आयोग द्वारा इस प्रश्न का कोई एक निश्चित विकल्प चयनित न करते हुए इसे मूल्यांकन से बाहर (*) कर दिया गया था।