कौन-सा मध्यकालीन भारतीय साम्राज्य व्यापक स्तर पर स्थानीय स्वशासन के लिए प्रसिद्ध था?
BPSC (Prelims), 2020
कौन-सा मध्यकालीन भारतीय साम्राज्य व्यापक स्तर पर स्थानीय स्वशासन के लिए प्रसिद्ध था?
मध्यकालीन भारतीय इतिहास में व्यापक स्तर पर स्थानीय स्वशासन (Local Self-Government) के संस्थागत विकास के लिए चोल साम्राज्य विश्वप्रसिद्ध था। आधुनिक पंचायती राज व्यवस्था के अनेक मूल तत्व (जैसे निष्पक्ष चुनाव, समितियां, जवाबदेही व विकेंद्रीकरण) चोल कालीन ग्राम प्रशासन में प्रत्यक्ष रूप से दिखाई देते हैं।