खजुराहो का कंदरिया महादेव मंदिर किसने बनवाया?
UPPCS (Prelims), 1991
खजुराहो का कंदरिया महादेव मंदिर किसने बनवाया?
खजुराहो का सबसे विशाल एवं स्थापत्य कला की दृष्टि से सर्वोत्कृष्ट 'कंदरिया महादेव मंदिर' चंदेल राजवंश के शासकों द्वारा निर्मित कराया गया था। ऐतिहासिक और पुरातात्विक साक्ष्यों के अनुसार इसका निर्माण चंदेल सम्राट विद्याधर (लगभग 1003-1035 ई.) के शासनकाल में महमूद गजनवी पर विजय के उपलक्ष्य में कराया गया था।