ख्वाजा मुइनुद्दीन चिश्ती किसके शिष्य थे ?
UPPCS (Prelims), 2014
ख्वाजा मुइनुद्दीन चिश्ती किसके शिष्य थे ?
भारत में चिश्ती सिलसिले के प्रवर्तक ख्वाजा मुइनुद्दीन चिश्ती (1138/39-1236 ई.) प्रसिद्ध सूफी संत ख्वाजा उस्मान हारुनी (Khwaja Usman Harooni) के शिष्य थे। सिजिस्तान (सिस्तान) में जन्मे और खुरासान में पले-बढ़े मुइनुद्दीन चिश्ती ने बुखारा व समरकंद में ज्ञानार्जन करने के पश्चात निशापुर के समीप हरून (हारवान) में ख्वाजा उस्मान चिश्ती हारुनी से मुरीदी (शिष्यत्व) एवं खिलाफत प्राप्त की थी।