किस मुगल बादशाह के विरुद्ध जौनपुर से 'फतवा' जारी हुआ था?
UPPCS (Mains), 2011
किस मुगल बादशाह के विरुद्ध जौनपुर से 'फतवा' जारी हुआ था?
मुगल बादशाह अकबर की उदार धार्मिक नीतियों, इबादतखाना में गैर-इस्लामी विद्वानों को आमंत्रित करने तथा 1579 ई. के ‘महजरनामा’ द्वारा स्वयं को धर्म के मामलों में अंतिम निर्णायक घोषित करने से क्षुब्ध होकर 1580 ई. में जौनपुर के काजी मुल्ला मुहम्मद यजदी ने अकबर के विरुद्ध समस्त मुसलमानों को विद्रोह करने का ‘फतवा’ (धार्मिक आदेश) जारी किया था।