किस मुगल शासक के समय में सर थॉमस रो भारत आया था?
BPSC (Prelims), 2022
किस मुगल शासक के समय में सर थॉमस रो भारत आया था?
प्रसिद्ध ब्रिटिश राजनयिक सर थॉमस रो मुगल सम्राट जहांगीर (1605-1627 ई.) के शासनकाल में 1615 ई. में भारत आए थे और 1619 ई. तक मुगल दरबार में रहे। हॉकिंस (1608-11 ई.) के लौट जाने और 1612 ई. में सूरत के निकट स्वाली होल के नौसैनिक युद्ध में पुर्तगालियों पर अंग्रेजों की जीत के बाद ईस्ट इंडिया कंपनी को स्थायी राजनयिक संरक्षण दिलाने हेतु जेम्स प्रथम ने थॉमस रो को भेजा था।