किस सिख गुरु ने विद्रोही राजकुमार खुसरो की सहायता धन एवं आशीर्वाद से की थी?
UP UDA/LDA (Prelims), 2001
किस सिख गुरु ने विद्रोही राजकुमार खुसरो की सहायता धन एवं आशीर्वाद से की थी?
सिखों के पांचवें गुरु गुरु अर्जुन देव (1581–1606 ई.) ने मुगल बादशाह जहांगीर के विरुद्ध विद्रोह कर भाग रहे राजकुमार शहजादा खुसरो को 1606 ई. में पंजाब के तरनतारन (गोइंदवाल) में आशीर्वाद और कुछ आर्थिक सहायता प्रदान की थी। इसी कारण क्रुद्ध होकर जहांगीर ने उन्हें कठोर यातनाएं देकर 1606 ई. में लाहौर में मृत्युदंड दे दिया।