किस ताम्रपाषाण युगीन स्थल को वराहमिहिर का जन्म स्थल भी कहा जाता है?
MP PCS (Prelims), 2024
किस ताम्रपाषाण युगीन स्थल को वराहमिहिर का जन्म स्थल भी कहा जाता है?
मध्य प्रदेश के उज्जैन जिले में चंबल की सहायक छोटी काली सिंध नदी के तट पर स्थित प्रसिद्ध ताम्रपाषाणिक स्थल 'कायथा' को महान खगोलशास्त्री एवं गणितज्ञ वराहमिहिर की जन्मस्थली माना जाता है। कायथा का प्राचीन नाम 'कपित्थक' (Kapitthaka) था।