TestBaazi

किसने ईस्ट इंडिया कंपनी के बारे में यह टिप्पणी की कि ''कंपनी एक असंगति है; परंतु यह उस व्यवस्था का भाग है, जहां सब कुछ ही असंगत है।''?

UPPCS (Prelims), 2017
A
वॉरेन हेस्टिंग्स
B
टी.बी. मैकाले
C
लॉर्ड क्लाइव
D
हेनरी डुंडास
सही उत्तर: (b) टी.बी. मैकाले
विस्तृत व्याख्या

लॉर्ड थॉमस बेबिंगटन मैकाले ब्रिटेन का राजनीतिज्ञ तथा इतिहासकार था। 1834 से 1838 ई. तक वह भारत के गवर्नर जनरल के काउंसिल (इसे सुप्रीम काउंसिल भी कहा जाता था) में लॉ मेंबर रहा। प्रसिद्ध दंड विधान ग्रंथ 'द इंडियन पीनल कोड' की पांडुलिपि इसी के निर्देशन में तैयार की गई थी। अंग्रेजी को भारत में शिक्षा का माध्यम और यूरोपीय साहित्य, दर्शन तथा विज्ञान को भारतीय शिक्षा का लक्ष्य बनाने में इसकी महत्वपूर्ण भूमिका थी। ईस्ट इंडिया कंपनी की नीतियों पर टिप्पणी करते हुए मैकाले ने 1833 ई. में अपने भाषण में कहा था कि "कंपनी एक असंगति है; परंतु यह उस व्यवस्था का भाग है, जहां सब कुछ ही असंगत है।"