किसने कहा था कि ब्राह्मण और श्रमण दार्शनिकों के दो प्रकार थे ?
UKPCS (Prelims), 2024
किसने कहा था कि ब्राह्मण और श्रमण दार्शनिकों के दो प्रकार थे ?
यूनानी इतिहासकार मेगस्थनीज ने अपनी पुस्तक 'इंडिका' में भारतीय समाज के प्रथम वर्ग 'दार्शनिकों' (Philosophers) को दो प्रमुख श्रेणियों में विभाजित बताया था: ब्राह्मण (Brachmanes) तथा श्रमण (Garmanes / Sarmanes)। स्ट्रैबो ने मेगस्थनीज के इसी विवरण को विस्तार से उद्धृत किया है।