किसने सहिष्णुता, उदारता और करुणा के त्रिविध आधार पर राजधर्म की स्थापना की ?
UPPCS (Prelims), 1993
किसने सहिष्णुता, उदारता और करुणा के त्रिविध आधार पर राजधर्म की स्थापना की ?
मौर्य सम्राट अशोक ने अपनी बहु-सांस्कृतिक और बहु-धार्मिक प्रजा के नैतिक व आध्यात्मिक उत्थान के लिए सहिष्णुता, उदारता और करुणा के त्रिविध आधार पर एक सार्वभौमिक 'राजधर्म' (धम्म) की स्थापना की थी। अशोक का धम्म किसी संप्रदाय विशेष की पूजा-पद्धति न होकर सर्वमान्य नैतिक आचार संहिता थी।