कोल विद्रोह (1831-32 ई.) का नेतृत्व किसने किया?
JPSC (Prelims), 2003
कोल विद्रोह (1831-32 ई.) का नेतृत्व किसने किया?
1831 ई. में बुद्धो (बुद्धू) भगत के नेतृत्व में कोल विद्रोह छोटा नागपुर क्षेत्र के रांची, सिंहभूम, पलामू, हजारीबाग तथा मानभूम आदि क्षेत्रों में हुआ था। इस विद्रोह का स्वरूप आर्थिक व राजनैतिक था। इस विद्रोह के पनपने का सर्वप्रमुख कारण इन क्षेत्रों के जमींदारों द्वारा भूमिकर को अत्यधिक बढ़ाया जाना था। 1832 ई. में बुद्धो भगत की मृत्यु के उपरांत इस विद्रोह का संचालन गंगा नारायण के द्वारा 1832 से 1835 ई. तक किया गया।