TestBaazi

कूका आंदोलन को किसने संगठित किया?

BPSC (Prelims), 2001
A
गुरु रामदास
B
गुरु नानक
C
गुरु राम सिंह
D
गुरु गोविंद सिंह
सही उत्तर: (c) गुरु राम सिंह
विस्तृत व्याख्या

कूका आंदोलन (अन्य नाम-नामधारी आंदोलन) वहाबी आंदोलन से बहुत कुछ मिलता-जुलता था। दोनों धार्मिक आंदोलन के रूप में आरंभ हुए; किंतु बाद में ये राजनीतिक आंदोलन के रूप में परिवर्तित हो गए, जिसका सामान्य उद्देश्य अंग्रेजों को देश से बाहर निकालना था। पश्चिमी पंजाब में कूका आंदोलन की शुरुआत 1840 के दशक में भगत जवाहरमल द्वारा की गई, जिन्हें मुख्यतः सियान साहब के नाम से पुकारा जाता था। इस आंदोलन में भगत जवाहर मल के मुख्य सहयोगी उनके शिष्य बालक सिंह थे। इनका उद्देश्य सिख धर्म में प्रचलित बुराइयों और अंधविश्वासों को दूर कर इस धर्म को शुद्ध करना था। किंतु बाद में ये राजनीतिक आंदोलन में परिवर्तित हो गया, जिसका नेतृत्व राम सिंह ने किया। 1872 ई. में इस आंदोलन के नेता राम सिंह को रंगून निर्वासित कर दिया गया म्यांमार के मर्गुई (Mergui) में इनकी 1885 ई. में मृत्यु हो गई।