TestBaazi

क्रांतिकारी गतिविधियों के साथ कौन-सी पत्रिका जुड़ी हुई नहीं थी?

BPSC (Prelims), 2016
A
संध्या
B
युगांतर
C
गदर
D
यंग इंडिया
E
उपर्युक्त में से कोई नहीं/उपर्युक्त में से एक से अधिक
सही उत्तर: (d) यंग इंडिया
विस्तृत व्याख्या

'यंग इंडिया' समाचार-पत्रिका क्रांतिकारी गतिविधियों के साथ नहीं जुड़ी थी। यंग इंडिया नामक इस समाचार पत्रिका के संपादन से महात्मा गांधी जुड़े थे। महात्मा गांधी अहिंसक आंदोलन के समर्थक थे। वर्ष 1913 में लाला हरदयाल और सोहन सिंह भाकना ने अन्य सहयोगियों के साथ मिलकर 'हिंदुस्तान एसोसिएशन ऑफ दि पैसिफिक कोस्ट' (द पैसिफिक कोस्ट हिंदुस्तान एसोसिएशन) नामक संस्था की स्थापना की। इस संस्था ने 'गदर' नामक अखबार निकाला, जिससे इस संस्था का नाम भी 'हिंदुस्तान गदर पार्टी (गदर पार्टी)' पड़ गया। युगांतर तथा संध्या नामक समाचार-पत्रिकाएं भी क्रांतिकारी गतिविधियों से संबंधित थीं।