कथन (A) : बंगाल की एशियाटिक सोसाइटी की स्थापना वॉरेन हेस्टिंग्स के काल में हुई थी और उसने सर विलियम जोंस के पक्ष में उक्त विद्वत संस्था की अध्यक्षता का प्रस्ताव अस्वीकार कर दिया था।
कारण (R) : वॉरेन हेस्टिंग्स स्वयं एक उद्भट विद्वान तथा प्राच्य विद्या का प्रखर समर्थक था जो संस्कृत, फारसी व अरबी के अध्ययन को प्रोत्साहित करता था।
नीचे दिए कूटों में से सही उत्तर चुनिए-
कूट :
वॉरेन हेस्टिंग्स 1774-85 ई. के दौरान बंगाल का गवर्नर जनरल था। वह स्वयं एक उद्भट विद्वान तथा प्राच्य विद्या का प्रखर समर्थक था, जो संस्कृत, फारसी और अरबी के अध्ययन को प्रोत्साहित करता था। उसके सहयोग और समर्थन से ही 1784 ई. में बंगाल में 'एशियाटिक सोसाइटी' की स्थापना हुई थी, हालांकि उपलब्ध साक्ष्यों से पता चलता है कि इस संस्थान की अध्यक्षता प्रदान करने का प्रस्ताव प्रस्तुत किया गया था, किंतु समय/अवकाश की कमी के कारण उसे स्वीकार नहीं किया तथा उसने इस संस्था की योजना बनाने वाले व्यक्ति (विलियम जोंस) को इसका नेतृत्व देने की बात कही। इसके बाद फरवरी, 1784 में विलियम जोंस को इस संस्था का अध्यक्ष चुन लिया गया। अतः कथन (A) सही है।
हेस्टिंग्स ने प्राच्य विद्या या स्थानीय भाषाई-शैक्षिक परंपराओं का समर्थन किया। उदाहरण के लिए 1780 ई. में हेस्टिंग्स के प्रयासों से कलकत्ता में एक मदरसा स्थापित हुआ, जिससे अरबी, फारसी और मुस्लिम कानून के अध्ययन को बढ़ावा मिला। हेस्टिंग्स के ही प्रोत्साहन से चार्ल्स विल्किंस ने 'भगवद्गीता' अंग्रेजी में अनुवाद किया। अंग्रेजी में अनुवादित 'भगवद्गीता' की प्रस्तावना स्वयं हेस्टिंग्स ने ही लिखी थी। अतः कारण (R) भी सही है। किंतु हेस्टिंग्स द्वारा संस्था की अध्यक्षता ठुकराने का प्रत्यक्ष कारण प्राच्य विद्या का समर्थक होना नहीं था, बल्कि उसके पास समय/अवकाश की कमी और यह विचार था कि संस्था का नेतृत्व उसके योजनाकार (सर विलियम जोंस) को मिलना चाहिए। अतः यह निष्कर्ष निकलता है कि (A) और (R) दोनों सही हैं, किंतु (R), (A) की सही व्याख्या नहीं करता है।