कवि कालिदास के नाम का उल्लेख किसमें हुआ है?
IAS (Prelims), 1994
कवि कालिदास के नाम का उल्लेख किसमें हुआ है?
महाकवि कालिदास के नाम का स्पष्ट उल्लेख बादामी के चालुक्य सम्राट पुलकेशिन द्वितीय के प्रसिद्ध 'ऐहोल उत्कीर्ण लेख' (Aihole Inscription, 634 ईस्वी) में हुआ है। इस अभिलेख की रचना पुलकेशिन द्वितीय के दरबारी जैन कवि रविकीर्ति ने संस्कृत भाषा एवं दक्षिणी ब्राह्मी लिपि में की थी।