TestBaazi

मानव बलि प्रथा का निषेध करने के कारण अंग्रेजों के विरुद्ध विद्रोह करने वाली जनजाति का नाम-

BPSC (Prelims), 1995
A
कूकी
B
खोंद
C
उरांव
D
नाइकदा
सही उत्तर: (b) खोंद
विस्तृत व्याख्या

खोंद (खोंड) जनजाति के लोग तमिलनाडु से लेकर बंगाल और मध्य भारत तक फैले विस्तृत पहाड़ी क्षेत्रों में रहते थे और पहाड़ी क्षेत्र होने के कारण वे वस्तुतः स्वतंत्र थे। इन्होंने 1846 से 1855 ई. (इस अवधि के पूर्व और उपरांत यह आंदोलन चलता रहा था, यह काल/चरण मुख्य रूप से चक्र बिसोई के नेतृत्व वाला है) तक अंग्रेजों के विरुद्ध विद्रोह किया। इस आंदोलन का नेतृत्व युवा राजा के नाम पर चक्र बिसोई ने किया। इस विद्रोह के मुख्य कारण ब्रिटिश सरकार द्वारा मानव बलि (मरिहा/मेरिया) को प्रतिबंधित करने के प्रयास, अंग्रेजों द्वारा नए करों का आरोपण और अनेक क्षेत्रों में जमींदारों तथा साहूकारों के प्रवेश से संबंधित थे, जिनके कारण आदिवासियों को अनेक कष्टों का सामना करना पड़ा। अंग्रेजों ने एक 'मरिहा एजेंसी' गठित की, जिसके विरुद्ध खोंदों (खोंडों) ने विद्रोह किया, परंतु 1855 ई. के लापता होने के उपरांत यह आंदोलन धीमा पड़ गया, आगे चलकर अंग्रेजों द्वारा इसे समाप्त कर दिया गया।