मैकाले ने भारतीय शिक्षा पर अपना प्रसिद्ध मिनट कब जारी किया था?
BPSC (Prelims), (Re-Exam), 2024
सही उत्तर:
(c)
02 फरवरी, 1835
विस्तृत व्याख्या
भारत में शिक्षा के माध्यम को लेकर छिड़े प्राच्य-पाश्चात्य विवादों को दूर करने के लिए लॉर्ड विलियम बेंटिक ने अपने काउंसिल के एक विधि सदस्य मैकाले को 1834 ई. में 'लोक शिक्षा की सामान्य समिति' (General Committee of Public Instruction) का प्रधान नियुक्त किया और उनसे 1813 ई. के चार्टर एक्ट की शिक्षा संबंधी धारा की व्याख्या करने को कहा। 2 फरवरी, 1835 को मैकाले ने अपना विवरण प्रस्तुत किया, जिसे 'मैकाले मिनट' के नाम से भी जाना जाता है, जिसमें भारतीय भाषा, साहित्य और संस्कृति की तीखी आलोचना की गई। मैकाले द्वारा प्रस्तुत विवरण (मैकाले मिनट) को तत्कालीन भारत के गवर्नर जनरल लॉर्ड विलियम बेंटिक द्वारा 7 मार्च, 1835 को स्वीकार कर लिया गया तथा भारत में उच्च शिक्षा का माध्यम अंग्रेजी को स्वीकार कर लिया गया।