मध्यकालीन भारत में ‘महत्तर’ और ‘पट्टकिल’ पदनाम किनके लिए प्रयुक्त होते थे ?
IAS (Prelims), 2014
मध्यकालीन भारत में ‘महत्तर’ और ‘पट्टकिल’ पदनाम किनके लिए प्रयुक्त होते थे ?
प्रारंभिक मध्यकालीन भारत में ‘महत्तर’ (Mahattara / महत्तक) और ‘पट्टकिल’ (Pattakila) पदनाम मुख्यतः ग्राम मुखिया (Village Headman / ग्राम प्रधान) के लिए प्रयुक्त होते थे। अभिलेखीय साक्ष्यों और दिनेश चंद्र सरकार के ‘इंडियन एपिग्राफिकल ग्लॉसरी’ के अनुसार स्थानीय ग्राम प्रशासन में कर-संग्रह, शांति-व्यवस्था व ग्राम पंचायत के कार्यों का नेतृत्व ये ग्राम प्रधान करते थे, जिनसे आगे चलकर ‘मेहता’ व ‘पाटिल’ जैसे पदनाम विकसित हुए।