‘महाप्रभु वल्लभाचार्य’ की जन्मस्थली कहां है?
CG PCS (Prelims), 2015
‘महाप्रभु वल्लभाचार्य’ की जन्मस्थली कहां है?
भक्तिकालीन सगुण कृष्णभक्ति शाखा के प्रमुख आचार्य एवं पुष्टिमार्ग के प्रवर्तक महाप्रभु वल्लभाचार्य का जन्म 1479 ई. (विक्रम संवत् 1535, वैशाख कृष्ण एकादशी) को वर्तमान छत्तीसगढ़ राज्य के रायपुर जिले के समीप स्थित चम्पारण्य (Champaranya) नामक स्थान पर हुआ था। उनके पिता श्री लक्ष्मण भट्ट तथा माता इल्लम्मागारु मूलतः कांकरवाड़ (आंध्र क्षेत्र) के तेलुगू वेल्लनाडु ब्राह्मण थे, जो तीर्थयात्रा के क्रम में चम्पारण्य में रुके थे।