TestBaazi

महारानी विक्टोरिया की उद्घोषणा (1858) का उद्देश्य क्या था?

  1. भारतीय राज्यों को ब्रिटिश साम्राज्य में मिलाने के किसी भी विचार का परित्याग करना
  2. भारतीय प्रशासन को ब्रिटिश क्राउन के अंतर्गत रखना
  3. भारत के साथ ईस्ट इंडिया कंपनी के व्यापार का नियमन करना

नीचे दिए गए कूट का प्रयोग कर सही उत्तर चुनिए।

IAS (Prelims), 2014
A
केवल 1 और 2
B
केवल 2
C
केवल 1 और 3
D
1, 2 और 3
सही उत्तर: (a) केवल 1 और 2
विस्तृत व्याख्या

ब्रिटिश सरकार ने 1858 ई. में एक अधिनियम लागू किया, जिसे 'भारत सरकार अधिनियम' कहते हैं। इस अधिनियम के द्वारा भारत में ईस्ट इंडिया कंपनी के शासन का अंत कर दिया गया और ब्रिटिश सरकार ने भारतीय प्रदेशों का प्रबंध सीधा अपने हाथों में ले लिया। इस अधिनियम के तहत 1858 ई. में महारानी विक्टोरिया ने एक घोषणा की। भारत में वायसराय महारानी के नाम पर शासन करेगा उसे लंदन से प्रिंसिपल सेक्रेटरी ऑफ स्टेट के माध्यम से निर्देश मिलेंगे। गवर्नर जनरल को वायसराय की पदवी दी गई, जिसका अर्थ था कि वह ब्रिटिश राजा/सम्राट का प्रतिनिधि था। संक्षेप में भारत पर ब्रिटिश सर्वोच्चता सुदृढ़ रूप से स्थापित कर दी गई। साथ ही, रानी विक्टोरिया द्वारा की गई घोषणा से देशी राज्यों को यह आश्वासन दिया गया कि उनका अस्तित्व बना रहेगा। स्पष्ट है कि भारतीय राज्यों को ब्रिटिश साम्राज्य में मिलाने के किसी भी विचार का परित्याग करने की घोषणा की गई थी। Britannica द्वारा प्रकाशित 'The History of India' नामक पुस्तक के पृष्ठ 261 पर उल्लिखित है-"The announcement reversed Lord Dalhousie's prewar policy of political unification through princely state annexation."