TestBaazi

मोहम्मद एन्लो-ओरिएंटल कॉलेज, अलीगढ़ की स्थापना निम्नलिखित में से किस वर्ष हुई?

UP RO/ARO (Mains), 2016
A
1876
B
1891
C
1875
D
1874
सही उत्तर: (c) 1875
विस्तृत व्याख्या

मोहम्मद एन्लो-ओरिएंटल कॉलेज की स्थापना सर सैयद अहमद खान ने 1875 ई. में अलीगढ़ में 'मदरसातुल उलूम' के नाम पर की थी। 1877 ई. में उन्होंने इसका नाम बदलकर 'मोहम्मद एन्लो-ओरिएंटल कॉलेज' रखा। आगे चलकर 1920 ई. में इस कॉलेज का नाम बदलकर 'अलीगढ़ मुस्लिम विश्वविद्यालय' कर दिया गया। चूंकि 'मदरसातुल उलूम' (1877 ई. में इसका नामकरण मोहम्मद एन्लो-ओरिएंटल कॉलेज) की स्थापना 1875 ई. हुई थी इसीलिए मोहम्मद एन्लो-ओरिएंटल कॉलेज का स्थापना वर्ष भी 1875 ई. ही माना जाता है।