TestBaazi

मराठी पाक्षिक 'बहिष्कृत भारत' किसने आरंभ किया था?

UPPCS (Prelims), 2004
A
बाल गंगाधर तिलक ने
B
बी.आर. अम्बेडकर ने
C
वी.डी. सावरकर ने
D
गोपाल कृष्ण गोखले ने
सही उत्तर: (b) बी.आर. अम्बेडकर ने
विस्तृत व्याख्या

20 जुलाई, 1924 को भीमराव अम्बेडकर ने बंबई में एक संस्था 'बहिष्कृत हितकारिणी सभा' बनाई, जिसका उद्देश्य अस्पृश्य लोगों की नैतिक तथा भौतिक उन्नति करना था। सर चिमन लाल हरिलाल सीतलवाड़ इसके पहले अध्यक्ष बनाए गए, जबकि प्रबंध समिति के अध्यक्ष अम्बेडकर बने थे। सभा का संकल्प शिक्षित करना, उत्तेजित करना और संगठित करना स्वीकार किया गया। सभा का उद्देश्य सरकार के समक्ष अछूतों की समस्याओं को रखना था। उन्होंने 3 अप्रैल, 1927 को बंबई से मराठी पाक्षिक-पत्र 'बहिष्कृत भारत' आरंभ किया था।