मुगल सम्राट जहांगीर ने निम्न में से किसे ‘इंग्लिश खां’ की उपाधि दी थी?
UPPCS (Prelims), (Re-Exam), 2015
मुगल सम्राट जहांगीर ने निम्न में से किसे ‘इंग्लिश खां’ की उपाधि दी थी?
मुगल सम्राट जहांगीर ने ब्रिटिश ईस्ट इंडिया कंपनी के प्रथम दूत विलियम हॉकिंस को ‘इंग्लिश खां’ (English Khan) की उपाधि प्रदान की थी। 1608 ई. में सूरत तट पर उतरने के बाद स्थानीय मुगल अधिकारियों व पुर्तगालियों की बाधाओं को पार कर वे अप्रैल 1609 ई. में आगरा पहुंचे, जहां जहांगीर ने उन्हें दरबार में 400 का मनसब (30,000 रुपये वार्षिक वेतन के समकक्ष जागीर) व ‘इंग्लिश खां’ की पदवी देकर सम्मानित किया।