‘नागानंद’, ‘रत्नावली’ एवं ‘प्रियदर्शिका’ के लेखक थे-
RPSC RAS (Prelims), 1999
‘नागानंद’, ‘रत्नावली’ एवं ‘प्रियदर्शिका’ के लेखक थे-
संस्कृत के तीन अमर नाटकों—'नागानंद', 'रत्नावली' एवं 'प्रियदर्शिका' के रचयिता पुष्यभूति (वर्धन) राजवंश के चक्रवर्ती सम्राट हर्षवर्धन (606-647 ई.) थे। हर्ष एक पराक्रमी विजेता होने के साथ-साथ उच्च कोटि के साहित्यकार एवं विद्वानों के महान संरक्षक थे।