नील आंदोलन का जमकर समर्थन करने वाले 'हिंदू पैट्रियाट' के संपादक थे-
नील आंदोलन की एक खास बात यह थी कि बंगाल के उस समय के बुद्धिजीवियों ने भी इसमें सक्रिय भूमिका निभाई थी और संघर्षरत किसानों के समर्थन में सशक्त अभियान चलाया था। नील आंदोलन इतिहास में अपनी मांगों को लेकर किए गए आंदोलनों में सर्वाधिक व्यापक और जुझारू था। बंगाल का नील विद्रोह शोषण के विरुद्ध किसानों की सीधी लड़ाई थी। 'हिंदू पैट्रियाट' के संपादक हरिश चंद्र मुखर्जी ने तो इस आंदोलन में काफी काम किया। हिंदू पैट्रियाट के पहले दो वर्षों (1853-55 ई.) में गिरीश चंद्र घोष संपादक थे। 1855 ई. में हरिश चंद्र मुखर्जी इसके संपादक हो गए। वह निर्भीकता से बागान-मालिकों के अत्याचारों की पोल खोलने तथा सताए हुए किसानों की सहायता में लगे रहे। 1861 ई. में क्रिस्टो दास पाल इसके संपादक बने। वह ब्रिटिश शासन के प्रशंसक थे और ब्रिटिश उदारवाद का प्रतिपादन करते थे। उनके प्रभाव में हिंदू पैट्रियाट उच्च मध्यम वर्गीय बंगाली जमींदारों के हितों का प्रतिनिधित्व करता था।