नेशनल काउंसिल ऑफ एजुकेशन की स्थापना कब हुई?
आधिकारिक अभिलेखों और प्रमाणिक ऐतिहासिक दस्तावेजों के आधार पर यह सुनिश्चित होता है कि बंगाल में 'राष्ट्रीय शिक्षा परिषद' (National Council of Education) की स्थापना की सही तिथि 11 मार्च, 1906 है, न कि 15 अगस्त, 1906। 11 मार्च, 1906 को कलकत्ता में एक सार्वजनिक सम्मेलन के दौरान पारित प्रस्ताव द्वारा 'राष्ट्रीय शिक्षा परिषद' का गठन किया गया। विकल्प में दिया गया 15 अगस्त, 1906 वह समय है, जब राष्ट्रीय शिक्षा परिषद के तत्वावधान में पहला राष्ट्रीय कॉलेज (बंगाल नेशनल कॉलेज या बंगाल नेशनल कॉलेज एंड स्कूल) खोला गया था।
नोट- राष्ट्रीय शिक्षा परिषद के पहले शैक्षणिक संस्थान 'बंगाल नेशनल कॉलेज' (अन्य नाम- बंगाल नेशनल कॉलेज एंड स्कूल) का उद्घाटन 14 अगस्त, 1906 को किया गया तथा इसकी कक्षाएं 15 अगस्त, 1906 को प्रारंभ हुई। इस कॉलेज के पहले प्रधानाचार्य अरविंद घोष तथा अधीक्षक (Superintendent) सतीश चन्द्र मुखर्जी थे।