निम्न में से किस मुगल बादशाह ने दिल्ली की जामा मस्जिद का निर्माण करवाया ?
UP Lower PCS (Prelims), 2004
निम्न में से किस मुगल बादशाह ने दिल्ली की जामा मस्जिद का निर्माण करवाया ?
पुरानी दिल्ली (शाहजहानाबाद) में लाल किले के सामने एक ऊंचे पहाड़ी टीले (‘भोजला पहाड़ी’) पर स्थित भारत की विशालतम ऐतिहासिक मस्जिदों में एक दिल्ली की जामा मस्जिद (‘मस्जिद-ए-जहांनुमा’) का निर्माण मुगल सम्राट शाहजहां ने 1650 से 1656 ई. के मध्य करवाया था। 5,000 से अधिक कारीगरों के श्रम और लगभग 10 लाख रुपये की लागत से निर्मित यह मस्जिद शाहजहां के स्थापत्य स्वर्णयुग की अंतिम महान धार्मिक कृति थी।