TestBaazi

निम्न वक्तव्यों पर विचार कीजिए-
कथन (A) : 19वीं सदी के सामाजिक-धार्मिक आंदोलनों के कारण भारत का आधुनिकीकरण हुआ।
कारण (R) : सामाजिक-धार्मिक आंदोलनों के मूल में बुद्धिवाद, वैज्ञानिक दृष्टिकोण तथा अन्य ऐसे विचार थे, जो आधुनिकता के आधार माने जाते हैं।
निम्न कूट से सही उत्तर का चयन कीजिए-
कूट :

RPSC RAS (Prelims), 2016
A
(R) सही है; किंतु (A) गलत है।
B
(A) व (R) दोनों सही हैं और (A) की सही व्याख्या (R) है।
C
(A) सही है; किंतु (R) गलत है।
D
(A) व (R) दोनों सही हैं, किंतु (A) की सही व्याख्या (R) नहीं करता।
सही उत्तर: (b) (A) व (R) दोनों सही हैं और (A) की सही व्याख्या (R) है।
विस्तृत व्याख्या

उन्नीसवीं शताब्दी के धार्मिक एवं सामाजिक सुधार आंदोलनों का भारत के आधुनिक इतिहास में विशेष स्थान है। इस आंदोलन ने बुद्धिजीवियों और मध्यम वर्ग को सर्वाधिक प्रभावित किया। इन सामाजिक आंदोलनों के कारण भारत का आधुनिकीकरण प्रारंभ हुआ। इसके मूल में बुद्धिवादी तथा वैज्ञानिक दृष्टिकोण निहित थे, जो आधुनिकीकरण के आधार स्तंभ माने जाते हैं। अतः कथन (A) व कारण (R) दोनों सही हैं और (A) की सही व्याख्या (R) है।