निम्नांकित में से कौन-सी घटना महाराष्ट्र में घटित हुई?
भील विद्रोह भीलों की आदिम जाति महाराष्ट्र के उत्तर-पश्चिम में स्थित खानदेश में रहती थी। 1818-31 ई. तक इन लोगों ने अपने नए स्वामी अंग्रेजों के विरुद्ध विद्रोह कर दिया। कंपनी के अधिकारियों का कथन था कि इस विद्रोह को पेशवा बाजीराव द्वितीय के विद्रोही मंत्री त्र्यम्बकजी दांगलिया ने प्रोत्साहित किया था। वास्तव में कृषि संबंधी कष्ट तथा नई सरकार का भय ही इस विद्रोह का कारण था। 1825 ई. में सेवारम ने इस विद्रोह का नेतृत्व किया। ब्रिटिश सेना काफी प्रयास के बाद इस विद्रोह को कुचल सकी। कोल विद्रोह-रांची, सिंहभूम, हजारीबाग, पालामऊ (पलामू) और मानभूम के पश्चिमी क्षेत्रों में फैला। रम्पा विद्रोह-आंध्र प्रदेश के गोदावरी क्षेत्र के उत्तर में स्थित 'रम्पा' पहाड़ी क्षेत्र में हुआ। आदिवासियों का यह विद्रोह साहूकारों के शोषण और वन कानूनों के विरुद्ध हुआ। संथाल विद्रोह-1855-56 ई. में हुआ। यह विद्रोह मुख्यतः भागलपुर से राजमहल के बीच के क्षेत्र में केंद्रित था।