निम्नलिखित अंग्रेजों में किसे जहांगीर ने ‘खान’ की उपाधि से सम्मानित किया था?
BPSC (Prelims), 1995
निम्नलिखित अंग्रेजों में किसे जहांगीर ने ‘खान’ की उपाधि से सम्मानित किया था?
मुगल बादशाह जहांगीर ने अंग्रेज दूत कैप्टन विलियम हॉकिंस को ‘खान’ (‘इंग्लिश खां’) की सम्मानजनक उपाधि से विभूषित किया था। अप्रैल 1609 ई. में आगरा में दरबार में उपस्थित होने पर हॉकिंस द्वारा बिना दुभाषिए के सीधे तुर्की भाषा में संवाद करने की क्षमता व व्यवहार-कौशल से जहांगीर अत्यधिक प्रभावित हुए और उन्हें शाही सेवा में ‘इंग्लिश खां’ पदवी के साथ 400 जात का मनसब व जागीर प्रदान की।