TestBaazi

निम्नलिखित में कौन-सा सही सुमेलित नहीं है?

UPPCS (Mains), 2015
A
मोपला विद्रोह-केरल
B
कूका विद्रोह-पंजाब
C
कोली विद्रोह-गुजरात
D
चुआर विद्रोह-मध्य प्रदेश
सही उत्तर: (d) चुआर विद्रोह-मध्य प्रदेश
विस्तृत व्याख्या

मोपला विद्रोह वर्ष 1921 में केरल के मालाबार क्षेत्र में मोपलाओं द्वारा किया गया था। महात्मा गांधी, शौकत अली, मौलाना अबुल कलाम आजाद जैसे नेताओं का सहयोग इस आंदोलन को प्राप्त था। 'कूका विद्रोह' का आरंभिक स्वरूप धार्मिक था; किंतु बाद में यह राजनीतिक विद्रोह के रूप में परिवर्तित हो गया। इस विद्रोह की शुरुआत पंजाब में 1840 के दशक में 'भगत जवाहर मल' द्वारा की गई थी। इन्हें 'सियान साहब' के नाम से भी जाना जाता था। राम सिंह के समय में यह आंदोलन जोर पकड़ा लेकिन अंग्रेजों ने 1857 ई. में इन्हें गिरफ्तार कर म्यांमार में निर्वासित कर दिया। 1857 ई. के प्रथम स्वतंत्रता संग्राम के दौरान, विभिन्न जनजातियों ने ब्रिटिश शोषण के विरुद्ध लड़ाई लड़ी। इनमें गुजरात के मेहसाणा जिले के तरंगा पहाड़ियों में कोली जनजातियों का विद्रोह भी ऐसा ही वीरतापूर्ण प्रयास था। चुआर विद्रोह (1767-1802 ई.) में तत्कालीन बंगाल के मिदनापुर और बांकुरा क्षेत्र के चुआर आदिवासियों द्वारा किया गया। यह विद्रोह 'भूमिकर' तथा 'अकाल' के कारण उत्पन्न आर्थिक संकट का परिणाम था।