TestBaazi

निम्नलिखित में से कौन एक (1857 के विद्रोह का स्थान - विद्रोह का आरंभ) सही सुमेलित नहीं है?

UPPCS (Prelims), 2023
A
लखनऊ - 4 जून, 1857
B
झांसी - 11 मई, 1857
C
मेरठ - 10 मई, 1857
D
बैरकपुर - 29 मार्च, 1857
E
उपर्युक्त में से एक से अधिक
सही उत्तर: (e) उपर्युक्त में से एक से अधिक
विस्तृत व्याख्या

1857 के विद्रोह का स्थान और विद्रोह के आरंभ का सही सुमेलन निम्न है -

1857 के विद्रोह का स्थानविद्रोह का आरंभ
लखनऊ30 मई, 1857
झांसीजून, 1857
मेरठ10 मई, 1857
बैरकपुर29 मार्च, 1857

नोट- 1857 के विद्रोह के दौरान लखनऊ में विद्रोह का प्रारंभ 30 मई, 1857 को प्रारंभ हुआ था, न कि 4 जून, 1857 को। 4 जून, 1857 को लखनऊ से कुछ मील दूर स्थित सीतापुर में विद्रोह हुआ था तथा झांसी में विद्रोह की शुरुआत जून, 1857 में हुआ था। अतः दिए गए विकल्पों में विकल्प (a) और (b) दोनों गलत है। हालांकि उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग द्वारा जारी उत्तर कुंजी में विकल्प (b) को सही माना है, जो उपलब्ध प्रमाणों के आधार पर सत्य नहीं है।