निम्नलिखित में से कौन हड़प्पा संस्कृति के पूर्वी सीमांत का निर्धारण करता है?
UPPCS (Prelims), 2023
निम्नलिखित में से कौन हड़प्पा संस्कृति के पूर्वी सीमांत का निर्धारण करता है?
हड़प्पा संस्कृति के सबसे पूर्वी सीमांत (Eastern Frontier) का निर्धारण उत्तर प्रदेश के मेरठ जिले में स्थित आलमगीरपुर पुरास्थल करता है। यह स्थल यमुना की सहायक हिंडन नदी के बाएं तट पर स्थित है।
| दिशा सीमांत | सुदूरतम पुरास्थल | नदी एवं राज्य/क्षेत्र |
|---|---|---|
| उत्तरी सीमांत | मांडा | चिनाब (जम्मू-कश्मीर) |
| दक्षिणी सीमांत | दैमाबाद | प्रवरा (महाराष्ट्र) |
| पूर्वी सीमांत | आलमगीरपुर | हिंडन (उत्तर प्रदेश) |
| पश्चिमी सीमांत | सुत्कागेन्डोर | दाश्त (बलूचिस्तान, पाक) |