निम्नलिखित में से कौन-सा बंदरगाह गुप्तकाल में उत्तर भारतीय व्यापार के लिए उपयोग किया जाता था?
BPSC (Prelims), 2019
निम्नलिखित में से कौन-सा बंदरगाह गुप्तकाल में उत्तर भारतीय व्यापार के लिए उपयोग किया जाता था?
गुप्त काल में उत्तर भारतीय व्यापार के लिए पूर्वी और पश्चिमी दोनों तटों के विभिन्न बंदरगाहों का उपयोग किया जाता था। बंगाल में स्थित ताम्रलिप्ति पत्तन से दक्षिण-पूर्व एशिया और चीन के साथ व्यापार होता था, जबकि पश्चिमी तट पर स्थित भड़ौच (भृगुकच्छ), कल्याण तथा कॉम्बे (खंभात) से पश्चिमी देशों (फारस, अरब, अफ्रीका) के साथ उत्तर भारतीय व्यापारिक वस्तुओं का आयात-निर्यात किया जाता था। चूंकि विकल्प में एक से अधिक बंदरगाह (ताम्रलिप्ति, भड़ौच, कल्याण, कॉम्बे) उत्तर भारतीय व्यापार से जुड़े थे, अतः 65वीं बीपीएससी द्वारा सही उत्तर विकल्प (e) 'उपर्युक्त में से एक से अधिक' माना गया।