निम्नलिखित में से कौन-सा राजवंश महिला शासक रुद्रमा देवी से संबंधित है?
UKPCS (Prelims), 2021
निम्नलिखित में से कौन-सा राजवंश महिला शासक रुद्रमा देवी से संबंधित है?
प्रसिद्ध मध्यकालीन वीरांगना एवं महिला शासक महारानी रुद्रमा देवी (रुद्राम्बा, शासनकाल 1262-1289 ई.) वारंगल के काकतीय राजवंश से संबंधित थीं। काकतीय सम्राट गणपति देव का कोई पुत्र न होने के कारण उनकी मृत्यु के पश्चात उनकी योग्य पुत्री रुद्रमा देवी ने राजगद्दी संभाली और पुरुष वेश धारण कर ‘रुद्रदेव महाराज’ के नाम से सफलतापूर्वक शासन किया।