जैन दर्शन के सिद्धांतों के संदर्भ में तीनों कथन (1, 2 और 3) पूर्णतः सत्य हैं। अतः सही कूट विकल्प (d) है।
महत्वपूर्ण तथ्य
- कथन 1 एवं 3 की सत्यता (कर्म का स्वरूप और क्षय):
- जैन दर्शन में कर्म को एक भौतिक सूक्ष्म द्रव्य ('पुद्गल' या कार्मण वर्गणा) माना गया है, जो जीव (आत्मा) की ओर आकर्षित होकर उससे चिपक जाता है और उसके स्वाभाविक गुणों (ज्ञान, दर्शन, आनंद) को आवृत्त (विनाश/बाधित) कर देता है।
- कर्म के प्रभाव को नष्ट करने के लिए कठोर तपश्चर्या और कायाक्लेश एकमात्र सुनिश्चित मार्ग है।
- संवर: नए कर्मों के आत्मा में प्रवेश को रोकना 'संवर' कहलाता है।
- निर्जरा: पूर्व संचित कर्मों को तपस्या द्वारा जलाकर नष्ट करना 'निर्जरा' कहलाता है। जब समस्त कर्म नष्ट हो जाते हैं, तब 'मोक्ष' प्राप्त होता है।
- कथन 2 की सत्यता (सर्वजीववाद/Animism):
- जैन धर्म के अनुसार केवल मनुष्य और पशु ही नहीं, बल्कि संसार के सूक्ष्मतम कण, शिलाएं, बहता जल, अग्नि, वायु और वनस्पतियों में भी 'जीव' (आत्मा) विद्यमान है।
अन्य महत्वपूर्ण तथ्य
- अनंत चतुष्टय: समस्त कर्म-बंधनों के क्षय होने पर आत्मा को चार अनंत गुणों (अनंत ज्ञान, अनंत दर्शन, अनंत सुख, अनंत वीर्य) की प्राप्ति होती है।