TestBaazi

निम्नलिखित में से कौन-सा युग्म सुमेलित नहीं है?

(संस्था)(प्रवर्तक)
(a) सर्वेंट्स ऑफ इंडिया सोसाइटी- जी. के. गोखले
(b) सोशल सर्विस लीग- एन.एम. जोशी
(c) सेवा समिति- एच.एन. कुंजरू
(d) सोशल रिफॉर्म एसोसिएशन- श्रीराम बाजपेयी
RPSC RAS (Prelims), 2018
A
सर्वेंट्स ऑफ इंडिया सोसाइटी - जी. के. गोखले
B
सोशल सर्विस लीग - एन.एम. जोशी
C
सेवा समिति - एच.एन. कुंजरू
D
सोशल रिफॉर्म एसोसिएशन - श्रीराम बाजपेयी
सही उत्तर: (d) सोशल रिफॉर्म एसोसिएशन - श्रीराम बाजपेयी
विस्तृत व्याख्या

सर्वेंट्स ऑफ इंडिया सोसाइटी वर्ष 1905 में गोपाल कृष्ण गोखले द्वारा, सोशल सर्विस लीग वर्ष 1911 में नारायण मल्हार जोशी द्वारा, सेवा समिति वर्ष 1914 में हृदय नाथ कुंजरू द्वारा तथा बॉम्बे प्रेसीडेंसी सोशल रिफॉर्म एसोसिएशन वर्ष 1903 में देश के तत्कालीन प्रमुख समाज सुधारकों चंदावरकर, भंडारकर आदि द्वारा की गई।
ज्ञातव्य है कि सोशल रिफॉर्म एसोसिएशन रानाडे के इंडियन नेशनल सोशल कॉन्फ्रेंस (1887) द्वारा स्थापित की गई संस्था थी। इसके पूर्व 1878 ई. में वीरेशलिंगम पंतुलु ने राजमुंद्री सोशल रिफॉर्म एसोसिएशन की स्थापना की थी।