निम्नलिखित में से कौन-सी जोड़ी (मुगल एवं मराठा कालीन युद्ध तथा वर्ष) सुमेलित हैं?
CG PCS (Prelims), 2016
निम्नलिखित में से कौन-सी जोड़ी (मुगल एवं मराठा कालीन युद्ध तथा वर्ष) सुमेलित हैं?
दिए गए विकल्पों में केवल जोड़ी (c) हल्दीघाटी का युद्ध – 1576 ई. सही सुमेलित है। अन्य चारों विकल्पों में युद्धों के वर्ष गलत अंकित हैं। यहां 'मुगल एवं मराठा कालीन युद्ध' से तात्पर्य संपूर्ण मुगल-मराठा कालखंड के दौरान भारत में लड़े गए युद्धों से है।
| ऐतिहासिक युद्ध | सही वर्ष व तिथि | संघर्षरत पक्ष |
|---|---|---|
| चौसा का युद्ध | जून 1539 ई. | शेरशाह बनाम हुमायूं |
| कन्नौज (बिलग्राम) युद्ध | मई 1540 ई. | शेरशाह बनाम हुमायूं |
| हल्दीघाटी का युद्ध | 18 जून 1576 ई. | अकबर बनाम महाराणा प्रताप |
| खजवा का युद्ध | जनवरी 1659 ई. | औरंगजेब बनाम शाह शुजा |
| खेड़ा का युद्ध | अक्टूबर 1707 ई. | शाहूजी बनाम ताराबाई |