निम्नलिखित में से कौन-सी प्रशासनिक संरचना, आरोही क्रम में सही है ?
JPSC (Prelims), 2023
निम्नलिखित में से कौन-सी प्रशासनिक संरचना, आरोही क्रम में सही है ?
दिए गए सभी विकल्प त्रुटिपूर्ण हैं, क्योंकि कोई भी विकल्प सही आरोही क्रम (छोटे से बड़े का क्रम / Ascending Order) को प्रदर्शित नहीं करता है। कौटिल्य के अर्थशास्त्र के अनुसार मौर्य साम्राज्य में स्थानीय ग्रामीण प्रशासनिक इकाइयों का सही पदानुक्रम निम्नानुसार था:
| प्रशासनिक इकाई | ग्रामों की संख्या | पदानुक्रम (आरोही क्रम) |
|---|---|---|
| ग्राम | 1 ग्राम | सबसे छोटी इकाई |
| संग्रहण | 10 ग्रामों का समूह | ग्राम से बड़ी इकाई |
| खार्वटिक (कर-वाटिका) | 200 ग्रामों का समूह | संग्रहण से बड़ी इकाई |
| द्रोणमुख | 400 ग्रामों का समूह | खार्वटिक से बड़ी इकाई |
| स्थानीय | 800 ग्रामों का समूह | जनपद/जिले की मुख्य इकाई |