युग्म (c) 'सातवाहन - स्वर्ण' सही सुमेलित नहीं है, क्योंकि सातवाहन शासकों ने कभी भी स्वर्ण (सोने) के सिक्के जारी नहीं किए। सातवाहनों ने मुख्य रूप से सीसा (Lead), तांबा (ताम्र), चांदी (रजत) तथा पोटीन (Potin) के सिक्के व्यापक पैमाने पर चलाए थे। अतः सही उत्तर (c) है।
महत्वपूर्ण तथ्य
- कुषाण: इन्होंने अत्यधिक शुद्ध स्वर्ण और सर्वाधिक तांबे के सिक्के जारी किए (युग्म a सही)।
- गुप्त: इन्होंने बड़ी संख्या में स्वर्ण (दीनार) और चंद्रगुप्त द्वितीय के समय से शकों को हराकर रजत (रूपक) सिक्के जारी किए (युग्म b सही)।
- कलचुरी: चेदि-कलचुरी शासक गांगेयदेव ने सर्वप्रथम मध्यकाल में लक्ष्मी प्रकार के स्वर्ण, रजत और ताम्र सिक्के चलाए (युग्म d सही)।