TestBaazi

निम्नलिखित में से किस कारण से भारत में बीसवीं शताब्दी के आरंभ में नील की खेती का ह्रास हुआ?

IAS (Prelims), 2020
A
नील के उत्पादकों के अत्याचारी आचरण के प्रति काश्तकारों का विरोध
B
नई खोजों के कारण विश्व बाजार में इसका अलाभकर होना
C
नील की खेती का राष्ट्रीय नेताओं द्वारा विरोध किया जाना
D
उत्पादकों के ऊपर सरकार का नियंत्रण
सही उत्तर: (b) नई खोजों के कारण विश्व बाजार में इसका अलाभकर होना
विस्तृत व्याख्या

नील मुख्यतः उष्णकटिबंधीय फसल है। 19वीं शताब्दी के अंत तक अधिकांश यूरोपीय देश के उत्पादक कपड़े की रंगाई के लिए भारतीय नील का इस्तेमाल करते थे। ब्रिटेन में औद्योगिक क्रांति के फलस्वरूप कपास के उत्पादन व नील की खेती को भारत में बढ़ावा दिया गया। 1788 ई. में ब्रिटेन द्वारा आयात किए गए नील में भारतीय नील का हिस्सा लगभग 30 प्रतिशत था, जो 1810 ई. में बढ़कर 95 प्रतिशत के लगभग हो गया। 20वीं शताब्दी के प्रारंभ में यूरोपीय देशों में कृत्रिम रंगों का निर्माण होने से भारतीय नील उद्योग को तीव्र धक्का लगा। जर्मनी में बनी डाई ने भारतीय नील के अंतरराष्ट्रीय व्यापार को गंभीर रूप से प्रभावित किया।