निम्नलिखित में से किस सुल्तान के दरबार में सबसे अधिक गुलाम थे?
BPSC (Prelims), 2001
निम्नलिखित में से किस सुल्तान के दरबार में सबसे अधिक गुलाम थे?
दिल्ली सल्तनत के समस्त सुल्तानों में सबसे अधिक गुलाम (दास) फिरोज शाह तुगलक के दरबार में थे, जिनकी संख्या लगभग 1,80,000 तक पहुंच गई थी। फिरोज को गुलाम एकत्र करने का अत्यधिक शौक था और उसने उनके रखरखाव, शिक्षा व प्रशिक्षण के लिए एक पृथक विभाग ‘दीवान-ए-बंदगान’ (Diwan-i-Bandagan) की स्थापना की थी।